फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: भारत की जीत में रोमित के गोल का भी रहा योगदान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 01::::रोमित पाल। स्रोत स्पोर्ट्स कॉलेज
विज्ञापन


- ध्यानचंद स्पोर्ट्स के छात्र रोमित पाल भोपाल में आयोजित अंडर-18 के हॉकी मैच में कर रहे प्रतिभाग
- ऑस्ट्रेलिया की टीम के साथ चल रही है सीरीज
संवाद न्यूज़ एजेंसी

इटावा। सैफई स्थित ध्यान चंद स्पोर्ट्स कॉलेज के छात्र रोमित पाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी अंडर-18 सीरीज में भारतीय हॉकी टीम में शामिल हैं। भोपाल स्थित साई सेंटर मैदान में 18 मई को हुए मैच में रोमित ने बेहतर प्रदर्शन किया। ऑस्ट्रेलिया को 6-3 से हराने में रोमिल के भी एक गोल का योगदान रहा।
बीते दिनों हुए इंडिया टीम के कैंप में रोमित पाल ने हिस्सा लिया था। इसमें बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें अंडर-18 की टीम में शामिल किया गया था। 15 मई से भोपाल के साई सेंटर मैदान में चार मैचों की सीरीज का आयोजन किया गया है। रोमित के कोच पूर्व ओलंपियन एमपी सिंह, जियाउर्रहमान और रणधीर सिंह ने खुशी जाहिर की है। स्पोर्ट्स कॉलेज के प्राचार्य सर्वेंद्र चौहान ने बताया कि यह पूरे कॉलेज के लिए खुशी का पल है। यहां के छात्र-छात्राओं के लिए रोमित प्रेरणास्रोत साबित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजीपुर के मूल निवासी हैं रोमित रोमित पाल मूल निवासी करमपुर गाजीपुर के निवासी हैं। उन्होंने 2022-23 में कक्षा-छह में सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज में दाखिला लिया था। यहां पढ़ने के दौरान ही वह उत्तर प्रदेश की हॉकी टीम से कई बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर चुके हैं। पूर्व में वह उत्तर प्रदेश टीम के कप्तान भी रहे हैं।

एशिया कप में प्रतिभाग करेंगे रोमित
कोच जियाउर्रहमान ने बताया कि इस सीरीज के बाद रोमित एशिया कप में प्रतिभाग करेंगे। एशिया कप के मैच 29 मई से 6 जून तक जापान में होंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें