फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर को पिस्टल लगाकर कार लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफई। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के सैफई बाईपास पर बदमाशों ने एक डॉक्टर की कार लूट ली। वह रविवार रात लगभग आठ बजे क्लीनिक बंद कर लौट रहे थे। बदमाश डॉक्टर का मोबाइल भी लूट ले गए।
विज्ञापन

इटावा शहर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित मोहल्ला रणबीर नगर निवासी डॉ. बृजेश कुमार (40) मैनपुरी जिले में थाना करहल क्षेत्र के भुजिया गांव के पास क्लीनिक चलाते हैं।
वह रोज की तरह रविवार शाम को क्लीनिक बंद कर अपनी कार से इटावा लौट रहे थे। शाम करीब सात बजे सैफई थाना क्षेत्र के अंतर्गत रोडवेज डिपो के पास लुटेरों ने आगे गाड़ी लगाकर के एक्सीडेंट का हवाला देते हुए कार रुकवा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बदमाशों ने पिस्टल और तमंचा निकालकर डॉक्टर के साथ मारपीट की। उनकी कार और मोबाइल फोन लूट ले गए। पीड़ित डाक्टर ने थाना सैफई में सूचना दी है।
सैफई थाना प्रभारी मोहम्मद तारिक का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें