फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: सरोवरों में अमृत भरने में जुटे जिम्मेदार, मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। तहसील क्षेत्र चकरनगर में प्रशासन ने अमृत सरोवरों में पानी भरवाने का काम शुरू कर दिया है। तालाबों में पानी भरे जाने से ग्रामीणों के साथ-साथ पशु पक्षियों को भी राहत मिली है। अभी तक करोड़ों की लागत से बने यह तालाब सूखे पड़े थे।
विज्ञापन




चकरनगर क्षेत्र में सूखे हुए अमृत सरोवरों को लेकर अमर उजाला ने 27 मई को दो करोड़ डूबे अमृत सरोवर सूखे शीर्षक के साथ खबर को प्रकाशित किया था। इसके बाद एसडीएम रोहित कुमार मौर्य ने सक्रियता दिखाते हुए बीडीओ यदुवीर सिंह व एडीओ पंचायत श्यामवरन सिंह राजपूत से मामले की जानकारी ली और जल्द तालाबों को भरे जाने के निर्देश दिए।
अब तालाबों को भरने का कार्य शुरू कर दिया गया। इसके चलते अब तक ब्लॉक के पिपरौली गढ़िया, हरौली बहादुर, कोला, बिहार (गौरनपुरा), सिंडोस (शाहकाताल) नौगावा, चांदई (मघोर), बछेड़ी, चकरनगर, तेजपुरा (डिभौली) पसिया गांव के तालाब भरे जा चुके हैं। वहीं अन्य गांवों के अमृत सरोवरों में पानी भरने का कार्य शुरू कर दिया गया है। लंबे समय से सूखे पड़े तालाबों में पानी भरने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। भीषण गर्मी में जहां गोवंश और अन्य पशुओं को पानी की तलाश में भटकना पड़ रहा था, वहीं अब उन्हें तालाबों से पानी मिलने लगा है।
विज्ञापन




ग्रामीण अरविंद तिवारी, शंभू यादव, पूर्व प्रधान उदयवीर सिंह, कौशलेंद्र राजावत, राजेश यादव प्रमोद कुमार, राजीव सोनी का कहना है कि पानी भर जाने से तालाबों की उपयोगिता फिर से दिखाई देने लगी है।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत श्यामवरन राजपूत ने बताया कि 12 से अधिक तालाब भर गए हैं। आंधी से बिजली समस्या न होती तो अभी तक सभी तालाब भर दिए जाते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें