फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: एक लाख 60 हजार का रिचार्ज करने पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट

Mon, 04 Dec 2023 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। पान की दुकान पर मोबाइल रिचार्ज करने वाले युवक के दोस्त ने पासवर्ड देखकर अपने फोन में आईडी खोलकर एक लाख 60 हजार रुपये का दूसरों के मोबाइल पर रिचार्ज कर दिया। पुलिस से शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं होने पर पीड़ित ने कोर्ट में गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने धोखाधड़ी व साइबर अपराध की धाराओं में मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

बकेवर थाना क्षेत्र के अहेरीपुर कस्बा निवासी अक्षय कुमार ने बताया कि जनवरी 2023 से वह कस्बे में पान की दुकान किए था। वहां पर जियो व एअरटेल एप के माध्यम से लोगों के मोबाइल रिचार्ज करने का काम भी करता था। अपनी आईडी उसने पिता सुरेश चंद्र व भाई शिवचंद्र को भी दे रखी थी। कस्बे का ही शिवांश भाई शिवचंद्र से दोस्ती कर दुकान पर आने-जाने लगा। चोरी छिपे शिवांश भी आईडी व पासवर्ड देखकर कई लोगों के मोबाइल रिचार्ज करने लगा।
जब पिता व भाई को घाटा हुआ तो उन्होंने डिटेल निकलवाई तो करीब एक लाख 60 हजार रुपये का रिचार्ज किए जाने की जानकारी हुई। इसके बाद पासवर्ड बदलने पर शिवांश दुकान पर आ गया और काॅल करने के लिए भाई से उसका मोबाइल मांगा। शक होने पर उसका मोबाइल लेकर चेक किया तो पता चला कि आईडी चोरी कर वह अपने फोन से लोगों के मोबाइल रिचार्ज कर रहा था। इसने रिचार्ज कराने के लिए सोशल मीडिया पर प्रचार भी किया था। शक होने पर थाने और एसएसपी से शिकायत की पर कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद कोर्ट की शरण लेकर शिवांश व उसके अज्ञात साइबर अपराधी मित्र के खिलाफ मामला दर्ज कराया। जिसकी विवेचना थाना पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें