फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलायंस पेट्रोल पंप की मशीन सील

Fri, 05 May 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
विज्ञापन
नगर स्थित पेट्रोल पंप की तकनीकी जांच करती टीम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पेट्रोल पंपों की जांच के बनी तकनीकी टीम का छापामार अभियान दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। टीम ने नगर स्थित तीन पेट्रोल पंप चेक किए। किसी भी मशीन में चिप नहीं मिली। हालांकि रिलायंस कंपनी के एक पेट्रोल पंप की एक डिस्पेंसिंग मशीन से पेट्रोल की मात्रा कम निकलने पर सील कर दिया गया।
विज्ञापन


जिला पूर्ति अधिकारी शरद कुमार स्वर्णकार, सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर की टीम ने पक्काबाग तिराहा स्थित सरन एंड ब्रदर्स भाटिया पेट्रोल पंप की चार डिस्पेंसिंग मशीन, वीरेंद्र ऑटो मोबाइल पंप की तीन और बाईपास स्थित रिलायंस कंपनी के आकाशदीप पंप की भी तीन डिस्पेंसिंग मशीनें को चेक किया। तीनों पेट्रोल पंपों की डिस्पेंसिंग मशीनों को खोल कर देखा गया। लेकिन किसी में भी चिप नहीं मिली। टीम ने चिप देखने के अलावा मशीनों से निकलने वाले डीजल-पेट्रोल की मात्रा भी पांच लीटर कोनीकल पैमाने से परखी।

जिसमें आकाशदीप पंप पर एक मशीन से पेट्रोल की मात्रा अनियमित पाई गई। इस मशीन से पहली बार में 120 मिलीलीटर कम पेट्रोल आया। उसके बाद दो बार चेक करने पर क्रमश: 10 मिलीलीटर व 90 मिलीलीटर पेट्रोल अधिक निकला। इस पर इस मशीन को सील कर दिया गया। जिला पूर्ति अधिकारी शरद कुमार स्वर्णकार ने बताया कि छापामार अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें