फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: चूहे ने काटा केबल, 151 मरीजों की नहीं हो सकी जांचें

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। संयुक्त जिला अस्पताल में काफी प्रयास के बाद भी व्यवस्थाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को चूहे के केबल काट देने से सर्वर डाउन हो गया। इससे खून की जांचें प्रभावित हुई। 280 जांचों में सिर्फ 129 ही जांचें हो सकी जबकि 151 लोगों को बिना जांच के घर लौटना पड़ा। तकनीकी टीम सर्वर को सही करने में शाम तक जुटी रही। अधिकारियों ने बुधवार के सर्वर सही होने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन




मंगलवार सुबह संयुक्त जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में चूहे ने सर्वर की केबल कुतर दी। इससे खून की जांच के बाद कंप्यूटर से निकलने वाली जांच में सर्वर धीमा हो गया। इससे मरीजों की जांच रिपोर्ट बहुत धीमी निकलनी शुरू हो गई। वहीं, जिला अस्पताल में संचालित 10 ओपीडी में डॉक्टर ने जांच के बाद 280 मरीजों की खून की जांच करवाई। इसमें धीमे सर्वर की वजह से 129 मरीजों की जांच हो सकी जबकि 151 मरीजों को बिना जांच के ही घर लौटना पड़ा। डॉ. नितिन सिंह ने बताया कि चूहे के केबल काटने से सर्वर की समस्या हो गई थी। तकनीकी टीम को सही करने के लिए लगाया गया है।




चूहे के केबल कतरने से सर्वर धीमा हो गया थी। हालांकि कुछ जांचें की गई है। तकनीकी टीम को केबल ठीक कराने को लगाया गया है। बुधवार तक सर्वर ठीक कर लिया जाएगा। इसके बाद मरीजों की समय से जांच होने लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




-डॉ. पारितोष शुक्ला, सीएमएस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें