फोटो संख्या 04- नगर मजिस्ट्रेट उमेश चन्द्र मिश्रा को ज्ञापन देते राशन डीलर
- फोटो : ETAWHA
मानदेय की मांग को लेकर सोमवार को जिले के 640 राशन दुकान संचालक हड़ताल पर रहे। मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन भी सिटी मजिस्ट्रेट उमेश मिश्रा को सौंपा। इसमें 300 रुपये प्रति क्विंटल कमीशन या 30000 रुपये मासिक मानदेय की गई है।
परिषद के अध्यक्ष चंद्रशेखर प्रजापति ने बताया कि शासन स्तर से बराबर लाभांश बढ़ाए जाने का आश्वासन दिया जाता रहा, लेकिन बजट आने के बाद भी लाभांश में कोई वृद्धि नहीं की गई।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2001 से अब तक खाद्यान्न और चीनी का उठान करने का बकाया है। ईपॉश मशीन चलाने में वाईफाई और रोल का पैसा मिलना चाहिए।
बिक्री रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर की अनिवार्यता समाप्त होनी चाहिए। चीनी, खाद्यान्न पर पूर्व की भांति प्रति क्विंटल के हिसाब से छीजन मिलेन के साथ अन्य विभागों की भांति कोटेदारों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जाना चाहिए।
ज्ञापन देने वालों में कुलदीप कुमारी, दीपिका गुप्ता, अनूप कुमार, अजय बाबू, संदीप कुमार आदि शामिल रहे।