फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञानी का अर्थ जो ज्ञान को आचरण में उतारे

विज्ञापन
आचार्य को पुस्तक भेंट करते जैन समाज के लोग - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। जैन धर्म में संयम को धारण करने वाले और अविरत सम्यक दृष्टि और सम्यक दर्शन मोक्ष के मार्ग नहीं है, क्योंकि अभी सकल चरित्र की प्राप्ति नहीं हुई। जैन धर्म में एक निर्गृंथ मुनि भले ही शास्त्रों का कम ज्ञान या उसे कम शास्त्र याद हो फिर भी वह ज्ञानी है। क्योंकि ज्ञानी का अर्थ है जो ज्ञान को आचरण में उतारे। यह बात आचार्य विराग सागर ने कही।
विज्ञापन

रविवार को श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर लालपुरा में प्रवचन के दौरान आचार्य ने लोगों को ज्ञान का महत्व बताया कहा कि केवल पढ़ने से ज्ञानी नहीं बना जा सकता है। इस दौरान कमेटी के सदस्यों ने आचार्य विमल सागर और तपस्वी सम्राट आचार्य सन्मति सागर के चित्रों का अनावरण और दीप प्रज्ज्ज्वलन किया। आचार्य की पूजा और चरणों का प्रछालन, शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य रमेश जैन, प्रदीप जैन, रोहित जैन, लाला रंगलाल के परिवार को प्राप्त हुआ। संवाद
साईं मंदिर का स्थापना दिवस सादगी से मनेगा
इटावा। शहर में कचौरा रोड स्थित श्री साईं बाबा मंदिर का 12वां स्थापना दिवस इस बार कोरोना संक्रमण के चलते 08 अप्रैल को सादगी से मनाया जाएगा। कोविड गाइड लाइन के अनुसार ही कार्यक्रम आयोजित होगा।
विज्ञापन

श्री साईं संस्थान न्यास के सचिव इंजी. श्रीनिवास ने बताया कार्यक्रमों में सुबह 5.30 बजे श्री साईं नाथ जी की कांकण आरती, छह बजे श्री साईं जी का दुग्धाभिषेक, 06.45 बजे कोरोना संक्रमण से मुक्ति के लिए हवन। सात बजे प्रसाद वितरण। छह बजे श्री साईं जी की धूप आरती व प्रसाद वितरण तथा रात 08.30 बजे श्री साईं जी की शयन आरती व प्रसाद वितरण किया जाएगा। (संवाद)
फोटो संख्या 15: मनोज अग्रवाल
मनोज अग्रवाल बने प्रदेश उपाध्यक्ष
इटावा। हिंदू समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिन्हा ने शहर के रंग रेजन टोला कुंज छैराहा निवासी मनोज कुमार अग्रवाल को पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। उनकी नियुक्ति पर धर्मेंद्र चौधरी, संचित अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, सर्वेश सिंह चौहान, रजत जैन, सचिन अग्रवाल, डीके जैन, विशाल अग्रवाल आदि ने हर्ष व्यक्त किया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें