फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: दुष्कर्म पीड़िता का कोर्ट में खुलासा, निजी अस्पताल में कराया गर्भपात

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने अस्पताल प्रबंधन को पूछताछ के लिए बुलाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र की एक दुष्कर्म पीड़िता ने कोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा किया है। पीड़िता के अनुसार, उसका गर्भपात मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में कराया गया था। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संबंधित अस्पताल प्रबंधन को पूछताछ के लिए बुलाया है, जिससे अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है।







रविवार सुबह करीब नौ बजे अस्पताल का प्रबंधक पीड़िता के घर पहुंचा। आरोप है कि उसने पीड़िता पर कुछ स्टांप पेपरों पर जबरन हस्ताक्षर कराने का दबाव बनाया। पीड़िता ने इससे साफ इनकार करते हुए पुलिस को बुलाने की बात कही, जिसके बाद अस्पताल प्रबंधक मौके से भाग गया। इस घटना से पीड़िता और उसके परिवार में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन








पीड़िता के अधिवक्ता ने इस पूरे मामले को बेहद गंभीर बताते हुए एसएसपी से शिकायत की है। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में अस्पताल की भूमिका संदिग्ध है और यह भ्रूण हत्या जैसा गंभीर अपराध बनता है। अधिवक्ता का कहना है कि गर्भपात से संबंधित सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया गया या नहीं, इसकी गहन जांच होनी चाहिए। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन और संबंधित चिकित्सक व स्टाफ के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, दुष्कर्म पीड़िता की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस से ठोस कदम उठाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन








मामले की विवेचना कर रहे एसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि करहल थाना क्षेत्र के संबंधित अस्पताल के प्रबंधक से गर्भपात से संबंधित सभी मेडिकल प्रपत्र, ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर और उसकी टीम के नाम, इलाज से जुड़े रिकॉर्ड और सहमति पत्र की जानकारी मांगी गई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बिना विवाहिता महिला के गर्भपात के लिए किस व्यक्ति की सहमति ली गई थी, इसका विवरण भी मांगा गया है। सारे प्रपत्र मिलने व पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें