फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामेंद्र बढ़पुरा ब्लाक अध्यक्ष और विक्रांत मंत्री बने

विज्ञापन
कार्यक्रम में बोलते शिक्षक नेता सर्वजीत - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। ब्लॉक बढ़पुरा में प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन की शैक्षिक गोष्ठी में ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन एवं जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।
विज्ञापन

जिला कार्यकारिणी से नियुक्त पर्यवेक्षक कमल किशोर एवं संजय कुमार ओझा ने नामांकन पत्रों की जांच के बाद रामेंद्र चौहान को ब्लाक अध्यक्ष, विक्रांत यादव को ब्लॉक मंत्री, आशुतोष सक्सेना को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ज्योति वर्मा को ब्लॉक उपाध्यक्ष महिला, अजीत चतुर्वेदी को संयुक्त मंत्री, प्रमोद कुमार को संगठन मंत्री, शैलेंद्र तोमर को उपाध्यक्ष, विजय प्रताप चौहान को कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया।
जिला कार्यकारिणी में रघुवीर तोमर को जिला प्रवक्ता, रमेश राजपूत को संयुक्त मंत्री, नीतू सिंह को उपाध्यक्ष महिला, मनोज कुमार एवं रविंद्र कुमार को संगठन मंत्री, आलोक यादव एवं सत्यपाल सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम के अंत में संगठन के जिलाध्यक्ष सर्वजीत सिंह भदौरिया, जिला महामंत्री उपेंद्र सिंह तोमर, जिला संयोजक नीरज यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुपम श्रीवास्तव, जिला कोषाध्यक्ष शौकीन सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और मनोनयन पत्र प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें