फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: शूटिंग में राजीव, आशुतोष व युवराज बने चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। महोत्सव कार्यक्रम के तहत पीएसी शूटिंग रेंज में चल रही राइफल क्लब की 13वीं अंतरजनपदीय शूटिंग चैंपियनशिप का समापन गुरुवार को हुआ। प्रतियोगिता में जिले के साथ ही कन्नौज, औरैया, फर्रुखाबाद, बस्ती, विधूना और शिकोहाबाद जिले के निशानेबाजों ने भाग लिया और अपनी निशाने बाजी का प्रदर्शन किया। 10 मीटर एयर राइफल में राजीव कुमार, आशुतोष कुमार और युवराज यादव चैंपियन ऑफ चैंपियन बने।
विज्ञापन

वहीं 10 मीटर एयर पिस्टल वर्ग में अग्रज प्रताप सिंह, शिवम पाल और हर्षित दुबे ने खिताब जीता। लिटिल चैंप वर्ग में पीप साइट राइफल में श्राव्या, ओपन साइट राइफल में ईवा व लिटिल चैंप पिस्टल में सूर्य, ध्रुव कुमार और जतिन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। 10 मीटर एयर राइफल पुरुष वर्ग में हेमंत सिकेरा, गौरव पटेल, प्रांशु चतुर्वेदी, धैर्य श्रीवास्तव, हार्दिक तिवारी, आलोक, निखिल, अनिल कुमार पाल और हरिओम पाल ने पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
10 मीटर एयर पिस्टल में विशेष, अनुराग, हर्षित और संचीत ने पदक जीते। महिला वर्ग में कशिश और स्पर्शिका राठौर ने पदक प्राप्त किए। शॉटगन नेशनल प्रतियोगिता के लिए ऋत्विक तिवारी को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सीओ सिटी अभय नारायण राय ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के आयोजक अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता चंद्र मोहन तिवारी ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें