फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: गर्भवती की हालत बिगड़ी, रोकनी पड़ी राजधानी एक्सप्रेस, 11 मिनट बाद रवाना हुई ट्रेन

Wed, 03 Mar 2021 06:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
पटना से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस (02309) को बुधवार की सुबह करीब चार बजे स्टेशन पर रोकना पड़ा। कोच नंबर ए-1 में सफर कर रही गर्भवती वंदना (26) शरीर में सूजन और दर्द से कराह रही थी। करीब 11 मिनट रुकने के बाद ट्रेन 4:08 बजे रवाना हो गई। 
विज्ञापन


रेलवे चिकित्सक डॉ. बीपी पाठक ने बताया कि महिला यात्री का परीक्षण करने के बाद स्थिति गंभीर होने पर उसे ट्रेन से उतरवा कर महिला जिला अस्पताल भेजा। महिला के परिजन जिला अस्पताल से वंदना को एंबुलेंस से दिल्ली स्थित एम्स ले गए। परिजन वंदना को एम्स ही ले जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें