फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में इटावा को मिले छह कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्शल आर्ट्स की विधा स्क्वॉय की 21वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने छह कांस्य पदक जीते हैं।
विज्ञापन

राजस्थान के जयपुर में श्री जगन्नाथ यूनिवर्सिटी में 25 से 28 फरवरी तक हुई प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश से जिले के 12 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में देश भर से 500 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
प्रतियोगिता में शामिल त्रिशा सिंह, अभिनव कुशवाहा, आयुष सिंह, अर्णव शाक्य, वंश वर्मा और अदम्य अनुराग ने कांस्य पदक अपने नाम किया। साथ ही शशांक भदौरिया, अमृता जैसल, रितिक कुमार, ध्रुव शर्मा व आराध्या का प्रदर्शन भी शानदार रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले मेरठ में 13 व 14 फरवरी को हुई तृतीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में इन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर के लिए क्वालीफाई किया था। टीम की सफलता में कोच हिमांशु यादव का विशेष योगदान रहा। जिला स्क्वॉय फेडरेशन के जिलाध्यक्ष सुनील अवस्थी, सचिव नाबिला, कोषाध्यक्ष हरि गोविंद सिंह आदि ने बच्चों के प्रदर्शन को सराहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें