फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक की निगरानी बढ़ी

Fri, 02 Dec 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
पैंडोल क्लैंप को फिट करते रेल कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुखरायां रेल हादसे और बढ़ती सर्दी को देखते हुए रेलवे ने ट्रैक की निगरानी बढ़ा दी है। गैंग लगाकर पैंडोल क्लैंप, प्लेट आदि को चेक कर फिट किया जा रहा है। ट्रैक पर जिस जगह गिट्टी बैठ गई है वहां बीआरएम मशीन से गिट्टी को चढ़ाया जा रहा है। ताकि ट्रैक दुरुस्त रहे और सर्दी में हादसे से बचा जा सके।
विज्ञापन

नवंबर में कानपुर के निकट पुखरायां में हुए ट्रेन हादसे के बाद जिले में रेलवे ट्रैक की देखरेख के प्रति सतर्क है। इटावा जनपद के ही इकदिल व भरथना साम्हों स्टेशन के बीच दो बार ट्रैक फ्रैक्चर हो चुका है। हालांकि यहां ट्रैक फ्रैक्चर होने पर आटोमेटिक सिग्नल फेल हो जाता है। इसके चलते हादसा नहीं हुआ। लेकिन रेलवे अधिकारी कोई कोताही नहीं बरतना चाहते। एसएससी पीडब्लूआई की टीम ट्रैक पर मरम्मत कार्य में जुटी हैं। इटावा स्टेशन और आसपास के क्षेत्र में ट्रैक को सर्दी के लिए पूरी तरह से फिट किया जा रहा है।

ये कार्य हो रहे
ट्रैक  को स्लीपर से बांधने वाले पैंडोल क्लैंप को गैस कटर से गर्म कर नई प्लेट के  साथ उन्हें दोबारा लगाया जा रहा है। पटरियों के ज्वाइंट को विशेष तौर से चेक किया जा रहा है। इसके साथ ही प्लेट ज्वाइंट के स्थान पर पटरियों के बीच गैप को भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें