फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आरक्षी पुरस्कृत

Fri, 02 Dec 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
विज्ञापन
महिला आरक्षी को पुरस्कृत करते एसएसपी शिवहरी मीना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एसएसपी शिवहरी मीना ने शुक्रवार को परेड की सलामी ली। त्रैमासिक परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाली महिला आरक्षियों को 500-500 रुपये का नगद पुरस्कार दिया। बीमार पुलिस कर्मचारियों को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश प्रतिसार निरीक्षक को दिए।
विज्ञापन

परेड के बाद एसएसपी ने क्वार्टर गार्ड की सलामी ली। शस्त्रागार के निरीक्षण के दौरान असलहों की सफाई न होने पर नाराजगी जताई। प्रतिसार निरीक्षक से कहा कि समय-समय शस्त्रागार का निरीक्षण करें। उन्होंने पुलिस लाइन के आवासीय भवनों का मुआयना किया। पूर्व में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण किया। परिवहन शाखा की बैरकों का निरीक्षण किया। कंट्रोल रूम प्रभारी सहित पूरे स्टाफ  से कहा कि ड्यूटी पर उपस्थित पुलिस कर्मी ने समय से घटना की सूचना नहीं दी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें