फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरथना सीट से राघवेंद्र को मिला सपा का टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। सपा ने जिले की तीन विधानसभा सीटों में से दो पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इटावा सदर विधानसभा को लेकर अभी पेच फंसा हुआ है। इस सीट पर अभी भी किसी प्रत्याशी का नाम तय नहीं किया गया है। वहीं, बसपा और कांग्रेस से अभी कोई अधिकृत सूची जारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

सपा ने जसवंतनगर से शिवपाल सिंह यादव को पहले ही प्रत्याशी घोषित कर दिया था। सोमवार को जारी सूची में भरथना सुरक्षित सीट से राघवेंद्र गौतम को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
राघवेंद्र बसपा में कैडर कार्यकर्ता रहने के बाद जिलाध्यक्ष रहे। इसके बाद भरथना सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव भी लड़े। 14 नवंबर 2020 को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समक्ष शामिल सपा में शामिल हो गए थे। सपा ने उन्हें इसका इनाम दे दिया है।
विज्ञापन

राघवेंद्र के पिता अवध किशोर गौतम अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक है। उन्होंने अपनी राजनीति ग्राम पंचायत के चुनाव से शुरू की। वह वर्ष 2000 से 2005 तक कुंवरा गांव के प्रधान रहे।
वर्ष 2006 से 2009 तक बसपा के जिलाध्यक्ष भी रहे। वर्ष 2012 में बसपा से विस प्रत्याशी रहे। 67,999 वोट प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे थे। वहीं, 2017 में पुन: बसपा से चुनाव लड़े और 61,838 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने भरथना से राघवेंद्र गौतम को प्रत्याशी घोषित करने की पुष्टि की। बताया कि अभी इटावा के लिए इंतजार कीजिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें