फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारदाना न होने से बकेवर के पीसीएफ केंद्र पर खरीद बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन भले ही सभी क्रय केंद्रों पर खरीद केंद्र होने का दावा कर रहा हो लेकिन कई केंद्रों पर बारदाना तक नहीं है।
विज्ञापन

बारदाना न होने से बकेवर के पीसीएफ केंद्र पर खरीद बंद हो गई है। जिला प्रबंधक ने दूसरे केंद्र को बारदाना भेजने के निर्देश दिए थे लेकिन छह दिन बाद भी बारदाना नहीं पहुंच सका है।
बकेवर के पीसीएफ केंद्र पर बारदाना न होने की खबर अमर उजाला ने छह मई को प्रकाशित की थी। इस पर जिला प्रबंधक पीसीएफ अरुण कुमार ने इस केंद्र पर बारदाना पहुंचाने को कहा था, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है।
विज्ञापन

केंद्र से नौ किसानों के टोकन जारी हो चुके हैं। ये किसान तौल के लिए चक्कर लगा रहे हैं। नसीदीपुर गांव के किसान इंद्रजीत, सराय मिट्ठे गांव के किसान महेश सिंह और रामविलास अवस्थी ने बताया कि बार चक्कर लगा चुके हैं।
विज्ञापन

किसान सेवा सहकारी समिति बकेवर और जयमलपुर क्रय केंद्र के प्रभारी सचिव राजीव गोयल ने बताया कि बारदाना की मांग कई बार भेजी जा चुकी है।
उधर, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मलखान सिंह ने बसरेहर ब्लॉक की सहकारी समिति दतावली, सहकारी समिति बसरेहर, सहकारी संघ बसरेहर केंद्र पर छनाई आदि का ज्यादा पैसा लेने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इसी शिकायत डीएम से करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें