फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायलों को मिली अस्पताल से छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। क्षेत्र के कंधेसी पचार गांव के सामने निर्माणाधीन ओवरब्रिज का पिलर गिरने से घायल हुए चारों कर्मचारियों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। शनिवार को गिरे पिलरों की सरिया काटने का काम चला रहा है।
विज्ञापन

कंदेसी पचार गांव के सामने रेलवे फाटक संख्या-21 के पास रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण चल रहा है। शुक्रवार को अचानक दो पिलर भरभरा कर गिर गए थे। जिसमें फरीदपुर बरेली के चंदौली निवासी सतीश, वीरेश, सत्यपाल व श्याम बाबू घायल हुए थे। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया था। जहां से सतीश को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
कंपनी के जेई पंकज कुमार ने बताया कि चारों कर्मचारियों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। सतीश को उसके परिवार के लोग बरेली लेकर चले गए हैं। वीरेश, सत्यपाल व श्याम बाबू यहीं पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें