फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: शव रख इटावा-मैनपुरी मार्ग दो घंटे रखा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 18: इटावा-मैनपुरी मार्ग पर शव रखकर विरोध करते परिजन व ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन

फोटो 19: मृतक रंजीत की पत्नी पूजा देवी परिवारीजन महिलाओं के साथ खड़ी हुईं। संवाद
फोटो 20: परिजनों से बातचीत करते हुए सदर एसडीएम विक्रम राघव व सीओ सिटी अभय नारायण राय। संवाद
फोटो 21: पूजा देवी के गोद में दो माह का मासूम आरव। संवाद
- मंगलवार को मानिकपुर के जंगल में दूध व्यापारी का लटका मिला था शव
- पुलिस बता रही आत्महत्या, परिजन ने हत्या का लगाया आरोप
- पत्नी ने नगला बर के चार नामजद समेत सात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी
संवाद न्यूज़ एजेंसी



इटावा। दूध व्यापारी का शव मानिकपुर के जंगल में फंदे पर मिलने के मामले में हत्या का आरोप लगाकर सुबह परिजन शव लेकर एसएसपी का आवास घेरने के लिए निकल पड़े। पुलिस ने लोगों को सिविल लाइन थाने के पास रोक लिया। गुस्साए लोगों ने थाना और चौकी पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर इटावा-मैनपुरी हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया।
सूचना पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम सदर, सीओ सिटी ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। इस पर करीब दो घंटे बाद सड़क के शव हटाया गया। इस बीच यातायात पुलिस ने यातायात डायवर्ट करके व्यवस्था चलाई। पत्नी की तहरीर पर गांव के चार नामजद समेत सात लोगों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

थाना इकदिल के नगला बर निवासी रंजीत राजपूत (30) का शव मंगलवार दोपहर पेड़ पर लटका मिला था। मृतक की पत्नी पूजा देवी समेत परिजनों ने गांव के लोगों पर भूमि विवाद में रंजीत की हत्या कर शव को लटकाए जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने रंजीत का शव पोस्टमार्टम करवाकर देर शाम परिजनों सौंप दिया था। परिजन ने आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपियों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज नहीं की।
बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे परिजन व ग्रामीण एसएसपी आवास पर पहुंच रहे थे। इसकी भनक लगते ही सीओ सिटी अभय नारायण राय थाना सिविल लाइंस समेत इकदिल, सदर कोतवाली व फ्रेंडस कॉलोनी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने परिजन व ग्रामीणों को सिविल लाइंस थाने से पहले रस्सी डालकर रोक लिया था।
इस दौरान परिजन ने इटावा-मैनपुरी मार्ग पर शव रखकर आरोपियों पर हत्या की प्राथमिकी व मानिकपुर चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। सदर एसडीएम विक्रम राघव व सीओ सिटी अभय नारायण राय समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन परिजन कोई बात सुनने को तैयार नहीं थे। कहासुनी में महिलाओं की सीओ सिटी से तीखी झड़प हो गई।
बाद में मृतक की पत्नी पूजा देवी की तहरीर पर गांव के मुकेश बाबू, मनोज, रूप सिंह व घनश्याम समेत सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश इकदिल थाना प्रभारी को दिए। इसके बाद परिजन शांत हुए। करीब दो घंटे यातायात बाधित होने पर यातायात पुलिस ने छोटे-बड़े वाहनों को डायवर्ट कर दूसरे मार्ग से निकाला गया। सीओ सिटी अभय नारायण राय ने बताया कि जांच कर आरोपियों को पकड़कर कार्रवाई की जाएगी।
चौकी इंचार्ज कार्रवाई न होने से परिजन आक्रोशित
रंजीत की पत्नी पूजा देवी ने मानिकपुर चौकी इंचार्ज जितेंद्र पटेल पर लापरवाही का आरोप लगाया। पूजा ने रात 10 बजे मानिकपुर चौकी में पति के लापता व अनहोनी की आशंका जताकर प्रार्थना पत्र दिया था। पत्नी का आरोप है कि पुलिस ने रात का हवाला देकर दिन में उसकी खोजबीन की बात कही थी। दूसरे दिन मंगलवार दोपहर शव मानिकपुर के जंगल में मिला था। आरोप था कि अगर पुलिस सही ढंग से जांच करती तो युवक की जान को बचाया जा सकता था। पुलिस ने आरोपियों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है, जबकि चौकी इंचार्ज पर अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसको लेकर परिजनों में आक्रोश है।
विज्ञापन



पुलिस की मौजूदगी में रंजीत का किया गया अंतिम संस्कार
प्रशासनिक अफसरों के कार्रवाई के आश्वासन के बाद ग्रामीण व परिजन रंजीत के शव को लेकर यमुना नदी घाट पर पहुंचे। यहां दोपहर तीन बजे के करीब यमुना नदी पर मृतक के बड़े भाई गीतत सिंह के बेटे ने अंतिम संस्कार किया। इस दौरान इकदिल थाना व सदर पुलिस मौके पर मौजूद रही। पुलिस ने अंतिम संस्कार के बाद राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें