फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा कर्मियों ने कांटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एसआईएस कंपनी को हटाए जाने के बाद टेंडर हासिल करने वाली नई कंपनी ने पुरानी सभी सिक्योरिटी को हटा दिया। गुरुवार पुरानी कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड एक्सप्रेसवे पर इसका विरोध किया। उन्होंने अपने लिए नौकरी की मांग की।
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के चौपला कट प्वाइंट पर लगे एसआईएस नामक कंपनी के सुरक्षाकर्मी ने गुरुवार को हंगामा किया। इस दौरान विनय ठाकुर, रवि यादव, श्रीपाल, अजय प्रताप सिंह, शीशपाल सिंह, रघुराज सिंह, पवन सिंह, संजेश, वीरेंद्र सिंह, सर्वेश यादव आदि ने बताया कि उन्होंने बुधवार रात भर ड्यूटी की। इसके बाद पता चला कि एक्सप्रेसवे पर एसएसजी नामक दूसरी कंपनी के सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जा रही है। उनका कहना था कि जब तक हमारी नौकरी की व्यवस्था नहीं की जाती, हम लोग यहीं पर बैठे रहेंगे। उन्होंने बताया कि वे चार साल से इसी एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा कर्मी के रूप में तैनात थे। अब उन्हें हटाया जा रहा है। ऐसे में उनके सामने परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें