फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को यूरिया का संकट, मुनाफाखोर कर रहे कालाबाजारी

विज्ञापन
यूरिया खाद की समस्या को लेकर कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे कांग्रेसी - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। जिले में यूरिया की किल्लत से जूझ रहे किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को धरना- प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस जिला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा कि यूरिया खाद न मिलने से किसान की धान की फसल बर्बाद हो सकती है। समितियों से यूरिया नदारद है। वहीं बाजार में यूरिया की कालाबाजारी हो रही है। फसल बचाने के लिए किसानों को महंगे दामों पर बाहर से खरीदनी पड़ रही है।
सरकार यूरिया की कालाबाजारी पर रोक लगाए। किसान के हित में धान का समर्थन मूल्य 3200 प्रति क्विंटल किया जाए। अन्यथा कांग्रेस पार्टी किसानों की समस्याओं को लेकर आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन का संचालन शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने किया। पूर्व जिला अध्यक्ष उदय भान सिंह यादव, मोहम्मद राशिद खान, कोमल सिंह कुशवाहा, संजय दोहरे, आरबी सिंह पाल, हंस मुखी शंखवार, विष्णु कांत मिश्रा, जितेंद्र सिंह पाल, सुधीर शर्मा, प्रशांत कुमार दुबे, आनंद कुमार वर्मा, पवन चक एडवोकेट, रामजीवन कुशवाहा, सोजब रिजवी, विक्रम चौधरी, मोहम्मद इसरार, अमित नारायण पांड,े सत्येंद्र महेश्वरी, संजय यादव, अमित शर्मा, मोहित यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें