फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के पुत्र व दो डॉक्टरों समेत 35 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। भाजपा नेता के पुत्र और सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय के दो डॉक्टर समेत 35 नए संक्रमित शुक्रवार को सामने आए हैं। इसके साथ पांच पुलिस कर्मी भी संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

जिले में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमितों में शुक्रवार को 35 लोग मिले हैं। इनमें भाजपा नेता के 38 वर्षीय पुत्र भी शामिल हैं। बताया उन्होंने कई लोगों की कोरोना जांच करते समय अपनी भी जांच कराई थी। उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है। रिपोर्ट आने के बाद खुद को घर में अलग कमरे में आइसोलेट कर लिया है।
अन्य संक्रमितों में सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय के दो युवा डॉक्टर भी शामिल हैं। बताया ड्यूटी के दौरान कब कोरोना संक्रमित हो गए पता नहीं चला। इनके अलावा पांच पुलिसकर्मी शामिल हैं। तीन पुलिस लाइन के तथा पछायगांव थाने के दो सिपाही हैं। शहर के अलकापुरी में बैंककर्मी के दो परिजन, अकालगंज में परिवार के दो लोग संक्रमित मिले हैं। फ्रेंड्स कालोनी में तीन लोग संक्रमित मिले। इनमें 67 साल के पूर्व प्रधानाचार्य, 43 साल का व्यक्ति, 27 साल का युवक शामिल है।
विज्ञापन

शहर में ओम शांति कालोनी में 52 साल का व्यक्ति, होती टोला छिपैटी में 42 साल का व्यक्ति, 60 साल का वृद्ध, रामगंज तिराहा की 26 साल की महिला, पक्का बाग की 30 साल की महिला, सराय अर्जुन पक्का बाग की 50 साल की महिला, 25 साल की महिला, पांच साल का बालक, 30 साल का युवक शामिल हैं। जिले के अन्य क्षेत्रों में कामेत में 42 साल की महिला, ग्राम बर्रा की 35 साल की महिला, सीएचसी राजपुर की 34 साल की महिला, गोपालपुरा चकरनगर का 16 साल का किशोर जसवंतनगर की 45 साल की महिला तथा 28 साल का युवक, ग्राम केशमपुर की 20 साल की महिला तथा भरथना के ग्राम रमायन में 16 अगस्त को संक्रमित मिली 25 साल की महिला की कुछ दिनों की बालिका भी संक्रमित मिली। महिला सैफई कोविड अस्पताल में भर्ती है।
महेवा के अहेरीपुर में वीरपुर रोड बस्ती में 22 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला को होम आइसोलेट किया है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ.यतेंद्र राजपूत के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आसपास के घरों के 95 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉ.नीलिमा राजपूत, डॉ.अमर पाल, आशा सुमन, मुन्नी देवी, प्रेमलता आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें