बकेवर हाइवे पर बस से यात्रियों को उतारते परिचालक
- फोटो : ETAWHA
इटावा। विधायक के शिकायत करने के बाद भी रोडवेज बसें सवारियों को हाईवे पर ही उतर रही हैं। बकेवर कस्बे के अंदर से नहीं आ रही हैं। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक ने रीजन से जुड़े सभी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को पत्र लिखकर निर्देशित भी किया कि रोडवेज की बसें बकेवर सहित अन्य स्टॉप पर रोककर ले जाएं।
नेशनल हाईवे ओवरब्रिज के ऊपर से रोडवेज बसें फर्राटा भर रही हैं । परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक ने विधायक सावित्री कठेरिया ने शिकायत की थी। इसके बाद इटावा, औरैया, शिकोहाबाद के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को पत्र लिखकर निर्देश दिए थे।
इसमें बताया था कि रोडवेज बसें जिले के बकेवर व औरैया जिले के बाबरपुर अजीतमल के अंदर से ले जाएं। क्षेत्रीय प्रबंधक ने क्षेत्रीय प्रबंधक झांसी, कानपुर, आगरा, चित्रकूटधाम, फैजाबाद, लखनऊ को भी पत्र लिखकर संबंधित रीजन की बसें अंदर ले जाने के लिए कहा था। निर्देश के बाद भी रोडवेज बसें आज भी ओवरब्रिज के ऊपर से गुजर रहीं है।
ओवरब्रिज के नीचे दोनों तरफ सड़क बनी है ऐसे में बुजुर्ग व महिला यात्री दूर जाकर रोडवेज बस पकड़ने से परहेज करते हैं। चालक व परिचालक यात्रियों से ओवरब्रिज पर ही उतरने की रखते शर्त अक्सर देखा गया है। बसों के अंदर न आने से डग्गामार वाहन चालक इसका भरपूर फायदा उठाते हैं।