फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: सैफई में गर्भवती महिला की मौत, मायके पक्ष ने हत्या का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ताखा (इटावा)। ग्राम अघीनी में साढ़े आठ माह की गर्भवती महिला की बुधवार को सैफई आयुर्विज्ञान विवि में इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

ग्राम अघीनी निवासी मुलायम सिंह की पत्नी पूनम (24) गर्भवती थी। परिजन के मुताबिक, डॉक्टरों ने 26 जून को उसका प्रसव होने की बात कही थी। बुधवार सुबह पूनम की तबीयत अचानक बिगड़ गई। आनन-फानन में पति व परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊसराहार लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद भी हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उसे सैफई रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतका के पति मुलायम सिंह ने बताया कि मंगलवार रात तक सब कुछ सामान्य था। सभी ने साथ मिलकर खाना खाया और सो गए थे। परिजन ने बताया कि पूनम की शादी साल 2020 में मुलायम सिंह के साथ हुई थी। उनका चार साल का एक बेटा भी है और यह उनका दूसरा बच्चा होने वाला था। ऊसराहार थाना प्रभारी बलराज सिंह भाटी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मायके पक्ष की ओर से तहरीर मिली है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें