फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में प्रधान के बेटे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। ग्राम दांदरपुर से पंचायत के काम से बाइक पर सवार होकर बकेवर आ रहे महिला प्रधान की बाइक में वाहन ने टक्कर मार दी। प्रधान के बेटे की मौके पर ही मौत हो गई और प्रधान के पति व नातिन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दांदरपुर की प्रधान उमा देवी 20 वर्षीय पुत्र विकास दीक्षित और पांच वर्षीय नातिन आर्या के साथ बाइक से बकेवर में साइबर कैफे पर जा रहीं थीं। हाईवे पर वरूणा ढाबा के पास पीछे से तेज गति से आ रहे वाहन चालक ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगने से बाइक सवार सड़क पर गिर पडे़। विकास की मौके पर ही मौत हो गई और उमा व आर्या घायल हो गईं। पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें