सपा के राष्ट्रीय महासचिव तथा कानपुर मंडल के प्रभारी
प्रो.रामगोपाल यादव ने सपा कार्यकर्ताओं को आचरण में सुधार लाने की नसीहत
देते हुए कहा हैै कि खराब कृत्य से पार्टी की छवि धूमिल होती है।
यदि किसी कार्यकर्ता या पदाधिकारी का आचरण गलत पाया गया तो उसे पार्टी से निकालकर बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा।
प्रो.
यादव गुरुवार को नवगठित जिला कार्यकारिणी की बैठक को जिला पंचायत सभागार
में संबोधित कर रहे थे। उन्हें बतौर मुख्य अतिथि बैठक में आमंत्रित किया
गया था। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने की।
प्रो. यादव
ने जोर देकर कहा कि अनुशासनहीनता तथा पार्टी की गाइड लाइन के विपरीत कार्य
करने वाले किसी भी पदाधिकारी को माफ नहीं किया जाएगा। कोई भी परीक्षा हो
उसे नकल विहीन कराना शासन का मकसद है जिससे किसी प्रतिभाशाली छात्र का
नुकसान न हो।
प्रो. यादव ने आगाह किया कि समाज के सम्मानित,
प्रतिष्ठित व्यक्तियाें का सम्मान करें। जिससे आम जनमानस में पार्टी की छवि
धूमिल न हो। शिकायत आने पर किसी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बैठक
में नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारी महसचिव कृष्णमुरारी गुप्ता, विधायक
सदर रघुराज सिंह शाक्य, सुखदेवी वर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी से सदस्य गोपाल
यादव, केपी सिंह चौहान, आशीष राजपूत, राजीव यादव, फुरकान अहमद, हेमरुद्ध
सिंह सेंगर, रतन चौधरी, अनिल प्रताप यादव, राम प्रसाद सविता,रवींद्र सिह
चौहान, अल्ताफ अहमद, तरनपाल सिंह, धीरेंद्र यादव, पूर्व सांसद प्रेमदास
कठेरिया, महेंद्र सिंह कुशवाह, नफीसुल हसन अंसारी, नगर पालिका अध्यक्ष
कुलदीप गुप्ता संटू, महावीर सिंह यादव, बृजेश चंद्र यादव आदि बड़ी संख्या
में पदाधिकारी उपस्थित थे।