फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौर्य क्लब सेमीफाइनल में पहुंचा

Fri, 30 Jan 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
जीआईसी ग्राउंड पर वर्मा स्पोर्ट्स द्वारा प्रायोजित टूनामेंट में शौर्य क्लब ने एसएमजीआई को 7 विकेट से हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। शौर्य क्लब का मुकाबला किशनी क्लब के बीच होगा। फाइनल मैच 31 जनवरी को खेला जाएगा।
विज्ञापन


गुरूवार क ो खेले गए मैच में एसएमजीआई के कप्तान श्याम यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। एसएमजीआई ने निर्धारित 16 ओवर में 7 विके ट पर 115 रन का स्कोर खड़ा किया।

शशांक पाठक ने नाबाद रहकर 41 रन बनाए, रिहान ने 19, आसिफ ने 17 रन बनाए। सलीम तथा सुनील ने दो-दो विके ट लिए। जवाब में उतरी शौर्य क्लब की टीम ने विजयी लक्ष्य 14 ओवरों में 3 विकेट खोकर पा लिया। जावेद ने 38, सलीम ने 31, विश्वदीप ने 13, आशीष ने 13 रन बनाएं। शशांक ने दो तथा दिनेश ने एक विके ट लिया। मैन ऑफ द मैच सलीम रहे।
विज्ञापन


अंपायरिंग जीतू यादव ने तथा स्कोरिंग साजिद खान ने की। मुख्य अतिथि के रूप मेें वरिष्ठ खिलाड़ी शैलेश चौहान उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि का इटावा क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष सर्वेश चौहान तथा सदस्य प्रबंध कार्यकारिणी ओमकारनाथ वर्मा ने बैज लगाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें