फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रचार सामग्री हटाने में छूट रहा पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। आचार संहिता लागू हुए तीन बीत गए हैं, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र से अभी भी पूरी तरह से प्रचार सामग्री हटाई नहीं जा सकी है। हालांकि, प्रशासन की टीमें लगातार प्रचार सामग्री को हटाने का अभियान चला रहीं हैं।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र से तो प्रचार सामग्री पहले दिन ही हटा दी गई थी, लेकिन दूरदराज के क्षेत्रों में टीमों को पहुंचने में समय लग रहा है। बसरेहर विकासखंड क्षेत्र में जगह-जगह दीवारों पर अभी भी प्रचार प्रसार दिखाई पड़ रहा है।
मंगलवार को कई स्थानों पर टीमों ने पुताई करके मिटा दिया है। लोहिया नहर पुल पर और बंबा की पुलिया पर सफाई कर्मचारियों ने सफाई अभियान चलाया, लेकिन इटावा बरेली हाईवे के किनारे सेंगर नदी से लेकर कस्बा बसरेहर तक जगह-जगह दीवारों पर राजनीतिक दलों का प्रचार करती सामग्री दिखाई पड़ रही है।
विज्ञापन

कांग्रेस की प्रचार सामग्री भी आचार संहिता को अंगूठा दिखा रही है।
सिर्फ लोहिया नहर पुल पर वॉल पेंटिंग की सफाई अभियान चलाकर नेताओं की प्रचार सामग्री को हटा दिया गया है, लेकिन सेंगर नदी, कृपालपुर के पास, पेट्रोल पंप के पास, कोल्ड स्टोर के पास, कला वाले बाग के पास कई जगहों पर इटावा-बरेली हाईवे के किनारे मकान और दुकानों की दीवार पर बड़े बड़े अक्षरों में प्रचार सामग्री अभी भी अंकित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें