फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: ट्रांसफार्मरों के लिए बिजली का तेल न मिलने से आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसफार्मरों के लिए बिजली का तेल न मिलने से आपूर्ति बाधित
विज्ञापन




बकेवर। बकेवर बिजली घर क्षेत्र में ट्रांसफार्मरों के लिए पर्याप्त बिजली का तेल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। स्टोर से तेल की आपूर्ति कम होने के कारण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। ग्रामीण इलाकों में लोगों को मात्र 8 से 10 घंटे ही बिजली मिल पा रही है।
बकेवर उपखंड क्षेत्र में करीब 2000 से अधिक छोटे-बड़े ट्रांसफार्मर लगे हैं। इनमें तेल की मात्रा कम होने से फाल्ट हो रहे हैं। बिजली विभाग ने काफी समय पहले तेल के लिए मांग पत्र भेजा था। 400 लीटर के सापेक्ष केवल 200 लीटर तेल ही उपलब्ध कराया गया। जेई आशीष कुमार श्रीवास्तव ने दो ड्रम फ्रेश ऑयल मांगे थे, लेकिन उन्हें एक ड्रम ही मिला। कस्बा आपूर्ति वाले उपकेंद्र के ट्रांसफार्मर में भी तेल कम है। गांवों में लगे 250, 100, 63, 25, 10 केवीए के ट्रांसफार्मरों के लिए एक ड्रम री-क्लाइन तेल के स्थान पर मात्र 40 लीटर मिला। बकेवर क्षेत्र में ऐसे करीब 300 ट्रांसफार्मर हैं। तेल की कमी से आए दिन ट्रांसफार्मरों में एक फेस लोड फूंकने से फाल्ट हो रहे हैं। पिछले महीने ग्रामीण क्षेत्र के करीब 7 ट्रांसफार्मर तेल की कमी के कारण फुंके थे। उपखंड अधिकारी संत कुमार वर्मा ने बताया कि तेल जल्द मंगाने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



महेवा फीडर पर बिजली कटौती के विरोध में किसानों का धरना



बकेवर। महेवा फीडर पर अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में किसान नेत्री सरिता यादव के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन हुआ। दर्जनों महिलाओं और पुरुषों ने विद्युत विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। उन्होंने एसडीओ संत कुमार वर्मा को ज्ञापन सौंपकर नियमित आपूर्ति की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि लगातार कटौती से ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। भीषण गर्मी में घरेलू कार्य और किसानों की सिंचाई व्यवस्था प्रभावित है। सूचना पर थानाध्यक्ष विपिन मलिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीओ संत कुमार वर्मा ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर उन्हें शीतल पेय पिलाया। इसके बाद धरना समाप्त कराया गया। एसडीओ ने उच्च अधिकारियों से बात कर समस्या समाधान का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने पर प्रदर्शनकारी शांत हुए और धरना समाप्त कर दिया। किसान नेत्री सरिता यादव, पुष्पा त्रिपाठी ,सरला देवी ,कल्पना ,गौरी ,विमला ,राजा बेटी ,गुड्डी ,शांति ,सुखदा ,निधि तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें