फोटो :44 लोगों की पिटाई के बाद आरोपी को ले जाती पुलिस। स्रोत सोशल मीडिया
-
चाकू दिखाकर छात्रा से छेड़खानी करने पर युवक को जमकर धुना
क्रॉसर
-फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित मेहरा रेलवे फाटक सोमवार सुबह की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। शहर के मेहरा रेलवे फाटक अड्डा पर सोमवार सुबह स्कूल से घर लौट रही कक्षा आठ की छात्रा के साथ दो युवकों ने चाकू दिखाकर छेड़खानी का प्रयास किया। यह देख स्थानीय लोगों ने दोनों आरोपियों को पकड़ कर जमकर धुनाई कर दी। बाद में पहुंची पुलिस को दोनों को सुपुर्द कर दिया। पीड़ित छात्रा ने बताया कि आरोपी पिछले चार-पांच दिनों से उसका पीछा कर परेशान कर रहे थे। सोमवार को जब वह स्कूल से लौट रही थी, तभी दोनों युवकों ने रास्ता रोक लिया और चाकू दिखाकर छेड़खानी की कोशिश की। छात्रा के शोर मचाने आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और दोनों युवकों को पकड़ पिटाई शुरू कर दी। बाद में लोगों ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही मौके पर मौजूद लोगों के बयान लिए गए हैं। उन्होंने आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई की बात कही।