फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब ओवरफ्लो होने से वीरपुर की गलियों में भरा पानी

विज्ञापन
फोटो संख्या 12 गलियों में भरा तालाब का पानी - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
महेवा। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत वीरपुर में तालाब ओवरफ्लो होने से गलियों में जलभराव हो गया है। इस कारण लोगों को पैदल निकलने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार जलनिकास के लिए ब्लॉक से लेकर जिला स्तर तक गुहार लगाई गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

ग्राम वीरपुर के मुख्य मार्ग की गली में जलभराव होने से पैदल निकलना मुश्किल हो गया है। बाइक व साइकिल सवार मुश्किल से निकल पाते हैं। गांव में नरेंद्र राठौर के मकान से भजन लाल के मकान तक गली में तालाब का पानी भरा हुआ है। ग्रामवासी पूर्व सैनिक नरेंद्र मिश्रा का कहना है कि तालाब के ओवरफ्लो होते ही गलियों में पानी भर जाता है। ग्राम प्रधान इस समस्या पर ध्यान नहीं देते हैं। वहीं ग्रामवासी संजीव दिवाकर का कहना है कि जलभराव की समस्या का स्थायी निराकरण किया जाना चाहिए। इससे गांव में बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। तालाब पर अतिक्रमण होने के चलते भी जलभराव की समस्या बनी रहती है।
बोले जिम्मेदार
- सहायक विकास अधिकारी पंचायत श्याम वरन राजपूत ने बताया कि पहले पंपिंग सेट लगाकर मार्ग पर भरा पानी निकलवाया गया था। स्थायी जलनिकासी के लिए नाली का प्रस्ताव मांगा गया है। बरसात के चलते स्थिति खराब है। सचिव और प्रधान को आदेशित कर निराकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें