इटावा। गांव-गांव, पांव-पांव अभियान के तहत सोमवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के कार्यकर्ताओं ने कई इलाके मे जनसंपर्क किया। जिला महासचिव कृष्ण मुरारी गुप्ता ने कहा कि प्रसपा किसानों, नौजवानों, छात्रों, व्यापारियों, गरीबों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। इस समय किसान दिल्ली में महीने भर से आंदोलन कर रहे हैं। पार्टी ने किसानों की परेशानियों को लेकर गांव-गांव पदयात्रा करने और उनकी समस्या सुन रही है।
उन्होंने यह बात सोमवार को ग्राम नगला काश, विजयपुरा, सिंघावली, वैकखेरा,भोगीपुरा आदि गांवों में संपर्क कर युवाओं एवं किसानों से जनसंपर्क के दौरान कही। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रघुराज सिंह शाक्य ने कहा कि प्रसपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने हमेशा किसानों, नौजवानों की लड़ाई लड़ने का कार्य किया है। उन्हीं के निर्देशन में पार्टी कार्यकर्ता गांवों में घूम-घूमकर उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं।
उन्होंने कार्यकर्ताओं संग कृपालपुर, बुलाकीपुर, दुगावली,चंपानेर, संतोषपुर, घार आदि में ग्रामीणों से जनसंपर्क किया। इस दौरान बसवार, सिकंदरपुर, असवा मढ़ैया, आजबपुर, धमना की मढ़ैया आदि में जनसंपर्क किया। भरथना क्षेत्र में प्रसपा जिला सचिव नीरज यादव के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों व समर्थकों ने ग्राम नगला मोहन, नगला राधे, बनामई, नगला दलू, भिगसिया, नगला बरी आदि गांवों में संपर्क कर युवाओं की समस्याएं सुनी। ताखा में प्रसपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य रामवीर सिंह यादव के नेतृत्व में ताखा क्षेत्र के ग्राम नगला पृथ्वी, सोरों, टैयापुर और बनकटी नगला दुली,बहादुरपुर,परशुरामपुर, चाहाबच्चा, किशनपुरा, नगला करन आदि में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुुनीं।