इटावा। नवंबर में आयोजित हुई दो दिवसीय ब्रेन- ओ- ब्रेन ऑनलाइन प्रतियोगिता में देश के साथ इटावा के बच्चों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया था।
अब इस प्रतियोगिता का ऑनलाइन परिणाम घोषित कर दिया गया है। इसमें इटावा की गुनगुन ने चैंपियनशिप ट्रॉफी और आदित्य ने गोल्ड मेडल जीता है।
प्रतियोगिता में बच्चों से गणित के सवाल पूछे गए थे और उन्हें तीन मिनट के अंदर जवाब बताना था। शगुन अग्रवाल, एकांक्ष गर्ग, अभि गुप्ता, आख्या गोयल,आर्नी बंसल ने सिल्वर मेडल जीता। इन विजेता बच्चों को ब्रेन- ओ- ब्रेन शाखा की संचालिका वीना अग्रवाल ने पुरस्कार दिए। बताया कि गुनगुन मथुरा से और आख्या पुखरायां से इटावा शाखा की ब्रेन- ओ- ब्रेन की ऑनलाइन प्रशिक्षण ले रही हैं।