फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72 गांवों में सांसद को दिखा 70 फीसदी विकास

विज्ञापन
सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया ने पत्रकारों को गांधी पदयात्रा के बारे में जानकारी दी। - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। महात्मा गांधी संकल्प यात्रा में अब तक 72 गांवाें में घूम चुके भाजपा सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया को गांवों में 70 फीसदी ही विकास दिखा है। उन्होंने दावा किया कि ग्रामीण शिक्षा, स्वच्छता और समरसता के प्रति जागरुक हुए हैं।
विज्ञापन

अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष और सांसद प्रो. रामशंकर कठेरिया ने संसदीय क्षेत्र में दो अक्तूबर से महात्मा गांधी संकल्प यात्रा शुरू की है। इस यात्रा के अनुभव की जानकारी उन्होंने सोमवार को पत्रकारवार्ता में दी। सांसद ने बताया कि 10 नवंबर को औरैया जिले से यात्रा का समापन होगा।
अभी तक 135 किलोमीटर तक यात्रा कर 72 गांवों का भ्रमण कर चुके हैं। यात्रा का उद्देश्य ग्रामीणों को जागरूक कर गांवों का संपूर्ण विकास कराना है। यात्रा में गांवों में कई अनुभव मिले हैं। गांवों का 70 फीसदी तक विकास हुआ है। मोदी सरकार बनने के बाद से लोग स्वच्छता, शिक्षा के प्रति जागरूक हुए हैं। ग्रामीण स्कूलों में सफाई दिखने लगी है।
विज्ञापन

अंग्रेजी माध्यम स्कूल भी शुरू किए गए हैं। आने वाले दिनों में और अंग्रेजी माध्यम स्कूल शुरू होेंगे। इसका उद्देश्य ग्रामीण बच्चों को भी शहर के बच्चों की तरह आधुनिक शिक्षा देना है। नशा मुक्ति और समरसता के प्रति भी ग्रामीण जागरूक हो रहे हैं। यात्रा के दौरान गांवों शिविर भी लगाए गए, जो गांव बचे हैं वहां भी शिविर लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं निपटाई जाएंगी।
सांसद कठेरिया ने अपनी उपलब्धियां भी गिनाईं। उन्होंने कहा कि मैंने कहा था कि अक्तूबर में इटावा सफारी खुल जाएगी। आज उपचुनाव में मतदान हो रहा है, प्रयास करूंगा कि इसी महीने सफारी जनता के लिए खुल जाए। उन्होंने कहा कि कोटा एक्सप्रेस 23 से इटावा से चलने लगेगी।
फफूंद तक आने वाले कानपुर पैसेंजर को इटावा और आगरा से इटावा तक आने वाले पैसेंजर ट्रेन को फफूंद तक चलाने और बढ़पुरा स्टेशन के विस्तारीकरण के लिए रेलवे अधिकारियों से बात हो चुकी है। रामनगर फाटक पर आरओबी और फर्रुखाबाद फाटक पर स्वचलित सीढ़ियों के लिए भी सर्वे चल रहा है। आज रेलवे के एक अधिकारी को इटावा बुलाया है। पचनद पर बांध के सर्वे का पैसा भी जारी हो चुका है, काम पूरा होने वाला है।
सांसद ने औरैया जिले के अमराहर में कई साल से अधूरा पड़ा प्लांट पूरा करने के लिए भी अधिकारियों से बात हुई है। इस प्लांट के पूरा होने से किसानों की सिंचाई की समस्या दूर हो जाएगी। अधिकारियों को जल्द काम शुरू करने को कह दिया गया है। अगले साल जून तक हर हाल में प्लांट चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें