फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन कर बोले, अग्निपथ योजना रद्द हो

विज्ञापन
कचहरी में प्रदर्शन करते किसान। संवाद - फोटो : ETAWAH
विज्ञापन
इटावा। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने अग्निपथ योजना के खिलाफ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसडीएम सदर व एसडीएम न्यायिक को दिया। इसमें अग्निपथ योजना रद्द करने की मांग उठाई गई है। प्रदर्शन के दौरान कलक्ट्रेट परिसर में पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा की प्रांतीय समिति के सदस्य व किसान सभा के प्रांतीय महामंत्री मुकुट सिंह ने कहा कि अग्निपथ योजना को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए। चार वर्ष के लिए ठेके पर सेना की भर्ती हमारी सेना की गुणवत्ता पर बुरा प्रभाव डालेगी। उन्होंने सेनाओं में पूर्व की भांति नियमित भर्ती की मांग की। प्रदर्शन में माकपा जिला मंत्री एनआर यादव, किसान सभा के जिला मंत्री संतोष शाक्य, सीटू के प्रांतीय नेता अमर सिंह शाक्य, किसान सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष विश्राम सिंह यादव, प्रेमशंकर यादव मौजूद रहे।
बसरेहर। भाकियू अम्बाबता गुट ने अग्निपथ योजना के अंतर्गत अग्निवीरों का कार्यकाल 15 साल किए जाने समेत आठ मांगों का ज्ञापन एडीएम और एसपी देहात को सौंपा। इस दौरान किसानों ने धरना देकर प्रदर्शन किया। गुट के जिलाध्यक्ष संजय यादव के नेतृत्व में शहर के एक मैरिज होम में किसान जमा हुए। उन्होंने अग्निवीरों का कार्यकाल चार साल से बढ़ाकर 15 साल किए जाने, उनके रिटायर होने पर पेंशन दिए जाने, किसानों की ट्यूबवेल की सिंचाई माफ करने की मांग उठाई। अनहैया नदी की सफाई कराने व सभी किसानों का 10 लाख तक का कर्ज माफ करने की भी मांग उठी। किसानों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम जयप्रकाश सिंह व एसपी देहात सत्यपाल सिंह को सौंपा। इस दौरान प्रदेश सचिव अशोक यादव, जिला प्रभारी धर्मेंद्र यादव, जिला प्रमुख सचिव कमलेश कुमार, जिला प्रवक्ता अरुण कुमार, अमन कुमार, जसवंत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें