प्रसपा कार्यालय पर बैठक के दौरान उपस्थित पदाधिकारी व कार्यकर्ता
- फोटो : ETAWAH
इटावा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के जिलाध्यक्ष सुनील यादव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। बुधवार को चौगुर्जी स्थित पार्टी कार्यालय पर बैठक के दौरान उन्होंने इस्तीफे की घोषणा की। सुनील ने कहा कि वह प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के साथ हैं। सामान्य कार्यकर्ता की तरह काम करेंगे।
जिलाध्यक्ष के अलावा प्रमुख जिला महासचिव कृष्ण मुरारी गुप्ता, कोषाध्यक्ष दीपक भदौरिया, जिलाध्यक्ष अधिवक्ता सभा योगेश यादव राजू, जिला सचिव वीरेंद्र शंखवार, जिला उपाध्यक्ष अंशुल यादव, युवजन सभा के प्रमुख जिला महासचिव ऋषि यादव ने भी पद से इस्तीफा दे दिया है।