इटावा। विधानसभा चुनाव नामांकन के पांचवें दिन सोमवार को तीनों विधानसभा क्षेेत्र इटावा, जसवंतनगर और भरथना सुरक्षित सीट पर 14 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में दो, इटावा और भरथना में छह-छह प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। पूर्व में नामांकन कर चुकी इटावा से भाजपा की सरिता भदौरिया, सपा के सर्वेश शाक्य ने दो- दो और जनसत्ता दल के बाबी ने एक सेट अतिरिक्त दाखिल किया।
जसवंतनगर से बसपा के बीपी सिंह और निर्दलीय आशुतोष ने नामांकन किया। इटावा सदर से बसपा के कुलदीप गुप्ता संटू, सबका दल यूनाइटेड से श्याम सिंह, प्रजातांत्रिक जनसेवक पार्टी से सतीश चंद्र राजपूत, निर्दलीय उर्मिला देवी, राष्ट्रीय बहुजन कांग्रेस से राधा देवी शुक्ला और निर्दलीय मनोज ने नामांकन किया। भरथना सुरक्षित सीट से भाजपा से सिद्घार्थ शंकर, आजाद समाज पार्टी के हरीकिशन, निर्दलीय मनोज कुमार, बसपा की कमलेश अंबेडकर, कांग्रेस की स्नेहलता दोहरे और निर्दलीय आदर्श ने पर्चा दाखिल किया।