फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप का विकास मॉडल समझने पर जनता करेगी सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। दिल्ली की केजरीवाल सरकार के विकास माडल को जब यूपी की जनता समझ जाएगी। तब वह आम आदमी पार्टी का सहयोग करेगी। पार्टी का पदाधिकारी व कार्यकर्ता केजरीवाल मॉडल को जनता तक पहुंचाने का काम करें। गुरुवार को कस्बा के आजाद रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में आम आदमी पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्टी के राज्य सभा सांसद व प्रवक्ता संजय सिंह ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आप पार्टी विकास के माडल की राजनीति करती है। पार्टी का उद्देश्य उत्तर प्रदेश में बेहतर शिक्षा, चिकित्सा, परिवहन, अपराध मुक्त, भ्रष्टाचार का विनाश करना है। पार्टी के पदाधिकारियों में ऊर्जा का संचार करते हुए कहा कि पार्टी का पदाधिकारी अधिक से अधिक पार्टी सदस्य बनाए। पार्टी लक्ष्य प्रदेश में एक माह में एक करोड़ नए सदस्य बनाने का है। प्रत्येक विधान सभा में कम से कम 25 हजार सदस्य बनाए जाएं।
इस दौरान पार्टी के ब्रजलाल लोधी, फैजल वारिसी, तरूण यादव, देवल कोरी, धर्मेंद्र सिंह, अश्वनी कुमार मिश्रा, रूचि यादव, एसपी सिंह, डॉ. श्रद्धा चौरसिया, ऋचा कुशवाह ने भी संबोधित किया। सांसद संजय सिंह का माल्यार्पण करके पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यक्रम में समाजसेवी रजनीश पोरवाल (कल्लू) समेत पार्टी के कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें