फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए करेंगे सपा से गठबंधन : शिवपाल सिंह यादव

विज्ञापन
जिला कोआपरेटिव बैंक की बैठक के बाद बाहर निकलते प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से बाहर रखने के लिए 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) से गठबंधन करके चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने यह बात जिला कोऑपरेटिव बैंक बोर्ड की बैठक के बाद बातचीत के दौरान कही। उनके इस बयान से नया राजनीतिक गठबंधन खड़ा होने की संभावना नजर आ रही है।
विज्ञापन

दरअसल, दिवाली के दिन सिविल लाइन में वार्ता के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी जिले की जसवंतनगर विधानसभा सीट से सपा उम्मीदवार न उतारने की बात कह चुके हैं। सप्ताह भर के अंदर शिवपाल सिंह यादव ने यह एलान कर अपने समर्थकों में जोश भर दिया है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी प्रसपा का पूरे प्रदेश के लगभग हर जिले में करीब-करीब पूरा संगठन गठित हो चुका है। वे संगठन की मजबूती के लिए प्रदेश भर का दौरा कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा के साथ सीटों के हिसाब से समझौता करेंगे। जोर देकर कहा कि उनकी पार्टी का विलय किसी भी सूरत में किसी भी पार्टी के साथ नहीं होगा और न ही किसी दूसरे के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ेंगे। उनकी अपनी पार्टी रहेगी और सीटों का बंटवारा होगा, उसी के आधार पर चुनाव लड़ा जाएगा। बताया कि उनकी सपा के अलावा अन्य पार्टियों से भी बात चल रही है। भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से दूर करने के लिए वे समाजवादी पार्टी से ही गठबंधन करने पर जोर देंगे। कहा कि उनकी पार्टी का समाजवादी पार्टी से सम्मानजनक गठबंधन हो, ताकि जनता को गुमराह करने वाली भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से दूर करके उत्तर प्रदेश में नई सरकार बनाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें