फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: अपनों पे सितम, गैरों पे करम...: शिवपाल

विज्ञापन
कवियों को सम्मानित करते जसवंतनगर विधायक शिवपाल सिंह यादव - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
जसवंतनगर (इटावा)। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सोमवार को रामलीला महोत्सव के काव्य मंच से कहा कि कोरोना के नाम पर भाजपा सरकार ने जनता को बुरी तरह छला है। उन्होंने भतीजे पर भी व्यंग किया कि अपनों पे सितम, गैरों पर करम, ऐ जाने वफा यह जुल्म न कर।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान प्रसपा अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना के नाम पर सरकार ने देश को तबाही की ओर धकेला है। ऐसा ही नोटबंदी में हुआ था। योगी सरकार प्रदेश में हर मोर्चे पर फेल है। उन्होंने लोगों से पूछा कि एक विकास का काम बताओ, जो योगी सरकार में हुआ हो। उन्होंने अपनी सरकार के कार्यकाल के पचासों काम गिनाए। कहा कि आज हमारे कामों का फीता काटकर योगी खुद की पीठ थपथपाते हैं। जीएसटी को देश के व्यापारियों के सफाए का टैक्स बताया। व्यापार इसीलिए खत्म हो रहे।
अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के मंच पर शिवपाल सिंह भी शायराना अंदाज में आ गए। अपने भतीजे को इंगित करते उन्होंने पढ़ा अपनों पे सितम, गैरों पर करम, ये जाने वफा ये जुल्म न कर... उनके मुंह से ये पंक्तियां सुन भीड़ आह कर उठी। मंच पर कवियों में डॉ. विष्णु सक्सेना, शबीना अदीब, हेमंत पांडेय, अब्दुल गफ्फार, गौरी मिश्र, सुल्तान जहां मौजूद रहे। इसका रामलीला कमेटी के प्रबंधक राजीव गुप्ता बबलू, हीरालाल गुप्ता, राजीव माथुर, अजेंद्र गौर, ब्रह्मशंकर गुप्ता आदि ने अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें