फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत आचरण वाले पुलिसकर्मी फील्ड पोस्टिंग से हटेंगे

विज्ञापन
एसएसपी आकाश तोमर - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में शिक्षक की पत्नी की पिटाई के मामले में कई पुलिसवालों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। घटना की मुख्य सूत्रधार महिला सिपाही प्रियंका को निलंबित करने के बाद एसएसपी आकाश तोमर ने थाने के सभी स्टाफ की क्लास लगाई।
विज्ञापन

उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए कि मामले में शामिल हर पुलिसवाले को चिह्नित कर उन्हें रिपोर्ट दें। हालांकि डीएम की तरफ से गठित कमेटी की जांच रिपोर्ट आगे की कार्रवाई का रास्ता तय करेगी। एसएसपी ने निर्देश दिए कि गलत आचरण वाले पुलिसकर्मी फील्ड पोस्टिंग से हटाए जाएंगे।
एसएसपी ने गलत आचरण वाले पुलिसकर्मियों की सूची तैयार करने को कहा। सूत्रों के अनुसार इस सूची में शामिल पुलिस वालों को फिल्ड पोस्टिंग से हटाकर कार्यालयों में कागजी कामकाज करने की जिम्मेदारी दी जाएगी।
विज्ञापन

एसएसपी आकाश तोमर शिक्षक और उनकी पीड़ित पत्नी से भी मिले। उन्हें न्यायोचित कार्रवाई का भरोसा दिया। पीड़ित परिवार ने सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने से इनकार कर दिया है। एसएसपी का कहना है कि एडीएम के नेतृत्व में बनी टीम जांच कर रही है। जो भी रिपोर्ट आएगी उसके आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें