फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधान परिषद सदस्य के खिलाफ याचिका दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। आगरा प्रखंड से विधान परिषद सदस्य चुनाव में उपजा विवाद हाईकोर्ट पहुंच गया। इटावा से प्रत्याशी रहे इंजीनियर हरिकिशोर तिवारी ने एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह पर अनियमितता से चुनाव जीतने का आरोप लगाकर हाईकोर्ट में वाद दायर किया है।
विज्ञापन

हरिकिशोर तिवारी का आरोप है कि मानवेंद्र सिंह ने नामांकन से दिए गए शपथ पत्र में अपने आपराधिक इतिहास को छिपाया था। इसके अलावा चुनाव के दौरान उनके द्वारा कई गड़बड़ियां की गई जिसकी शिकायत के बावजूद प्रशासन ने संज्ञान नहीं लिया।
इस पर उन्हें न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा। उनकी याचिका कोर्ट ने स्वीकार कर ली है। वहीं एमएलसी मानवेंद्र सिंह का कहना है कि उनके खिलाफ कोई भी दोष सिद्ध आपराधिक मामला नहीं है। हार से खिन्न होकर विरोधी प्रत्याशी ऐसा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें