फोटो संख्या 28 श्रीराम मंदिर के शिलांयास की खुशी में मिठाई वितरित करतीं सदर विधायक सरिता भदौरिया
- फोटो : ETAWHA
अयोध्या मेें श्रीराम जन्मभूमि पूजन को लेकर इटावा पुलिस पूरे दिन चौकन्नी रही। हाईवे से लेकर शहर के प्रमुख चौराहों पर दिनभर बैरिकेडिंग लगाकर सघन चेकिंग होती रही। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि एहतियात के तौर पर फोर्स को अलर्ट किया गया था।
बुधवार को होने वाले भूमि पूजन को लेकर कई दिनों से पुलिस सतर्क थी। एक्सप्रेसवे और आगरा कानपुर हाईवे पर आने-जाने वालों की चेकिंग चल रही थी। मंगलवार रात को पुलिस ने चौकसी तेज कर दी।
एक तरफ शहर से लेकर गांवों तक लोग उत्साह में खुशियां मना रहे थे, दूसरी ओर पुलिस गलियों, मोहल्लों में निगरानी कर रही थी। हर थाने की फोर्स अपने इलाके अराजकतत्वों पर भी नजर गड़ाए थी।
पुलिस की चौकसी की वजह से सड़कों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर आतिशबाजी नहीं होने पाई। हालांकि इस दौरान लोगों ने अपनी मित्र पुलिस के साथ भी राममंदिर निर्माण की खुशियां साझा करते हुए उन्हें मिठाइयां खिलाई।