नवनियुक्त जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर हुई। नवनियुक्त पदाधिकारियों को पदभार ग्रहण कराया गया।
साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जिले की समस्याओं को लेकर जनहित में संघर्ष करने का संकल्प लिया गया।
बैठक में कोषाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित को प्रशासन की जिम्मेदारी दी गई। उपाध्यक्ष आरबी सिंह पाल को संगठन उपाध्यक्ष, संजय दोहरे को मीडिया, उपाध्यक्ष कुसुम लता उपाध्याय रामकुमार सविता तथा सुरेश शाक्य को फ्रंटल संगठन की जिम्मेदारी दी गई है।
महासचिव आलोक यादव, अरुण यादव, सतीश नागर तथा शिवरतन कठेरिया को दो-दो ब्लॉकों का प्रभारी बनाया गया।
सचिव सुधीर शर्मा, रामजीवन कुशवाहा, प्रेम कांत यादव, बजेदार खान, सुभाष शाक्य, अनिल महेरा, सुशील वर्मा, सुधा पोरवाल, यदुनाथ राजपूत, संदीप यादव, लालू भूरे सिंह पाल, सुबोध यादव, पदम दुबे को प्रत्येक ब्लॉक में न्याय पंचायत स्तर पर प्रभारी बनाया गया।
बैठक में जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव एवं पूर्व शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद खान ने कहा प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आप सभी पदाधिकारियों पर भरोसा किया है। उस पर खरा उतरना है।