फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: पुलिस ने लुटेरे के पैर में मारी गोली, गिरफ्तार

Thu, 30 Nov 2023 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। बस संचालक को बंधक बनाकर लूट करने वाले आरोपी ने चेकिंग के दौरान बकेवर पुलिस के ऊपर फायर कर दिया। लुटेरे के फायर करने पर थाना प्रभारी की बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगने से वह बाल-बाल बच गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने लुटेरे के पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि 21 नवंबर को जसवंतनगर थाना क्षेत्र के फुलरई के पास स्थित न्यू कृष्णा ढाबा के मालिक सहित तीन लोगों ने बस संचालक अजय चौहान को डंडे से पीटने के बाद उसे बंधक बनाकर 45 हजार रुपये और सोने की चेन लूट ली थी। ढाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई थी। पीड़ित ने जसवंतनगर थाने में शिवम सविता निवासी व्यासपुरा, ढाबा मालिक इंद्रपाल यादव व रामू यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
बुधवार देर रात बकेवर पुलिस को सूचना मिली कि बस संचालक को बंधक बनाकर मारपीट लूटने वाला आरोपी महासिंहपुर की ओर से आ रहा है। तभी पुलिस ने व्यासपुर गांव में बंबा पुलिया पर चेकिंग शुरू कर दी। उसी दौरान बाइक सवार लुटेरा शिवम आ गया। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो उसने तमंचे से फायर कर दिया। जिसकी गोली कार्यवाहक थाना प्रभारी राज कुमार सिंह की बुलेट प्रूफ जैकेट में जा लगी।
विज्ञापन

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में बाइक सवार के दाएं पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक लूटी हुई सोने की चेन, 16 हजार 780 रुपये, बाइक, एक तमंचा व कारतूस बरामद किया गया। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें