फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: जंक्शन पर सतर्क रही पुलिस, संदिग्ध यात्रियों की तलाशी

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। होली पर आरपीएफ व जीआरपी सतर्क रही। इटावा जंक्शन से आने-जाने वाले यात्रियों की जांच की गई। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध यात्रियों के बैग, आधार कार्ड आदि सामान चेक किया। हालांकि इस दौरान पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
विज्ञापन

मंगलवार को आरपीएफ थानाध्यक्ष दिनेश कुमार के निर्देशन पर पुलिस टीम ने प्लेटफॉर्म व हावड़ा-दिल्ली से अप-डाउन में आने वाली ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया। सबसे पहले प्लेटफॉर्म नंबर से लेकर चार तक यात्रियों के बैग, आधार कार्ड समेत जाने के बारे में पूछताछ की गई।
इसके अलावा पूर्वा एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, आगरा फोर्ट, टूंडला-कानपुर मेमो, गोमती एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस, सूबेदारगंज एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दिल्ली से आने वाली ट्रेनों में अधिक भीड़ रही। जीआरपी के अलावा आरपीएफ की नजर भी संदिग्ध यात्रियों पर रही। संदिग्ध यात्री मिलने पर उससे पूछताछ की गई। वहीं, पुलिस के चेकिंग अभियान के दौरान प्लेटफॉर्म पर बिना वजह घूम रहे लोगों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया। दोबारा पकड़े जाने पर कार्रवाई की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें