कार्यालय में गिरा लेंटर का प्लास्टर
- फोटो : amarujala
कचहरी स्थित एसएसपी कार्यालय के जन शिकायत प्रकोष्ठ कक्ष के लेंटर का कुछ हिस्सा भरभराकर गिर गया। इससे एक सिपाही घायल हो गया जबकि अन्य पुलिस कर्मियों ने कक्ष से भागकर जान बचाई। सोमवार को कचहरी स्थित एसएसपी कार्यालय से सटकर बने जन शिकायत प्रकोष्ठ में दोपहर लगभग तीन बजे अचानक कक्ष के लेंटर का प्लास्टर भरभराकर गिर पड़ा। जिसमें कार्यालय में काम कर रहा
हेड कांस्टेबल रामकिशन घायल हो गया। लेंटर गिरते देख कार्यालय में बैठे अन्य पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया और वह आनन फानन में कक्ष से बाहर भाग खड़े हुए। रामकिशन लकवे से पीड़ित होने के कारण जल्द कक्ष से निकल नहीं सका और घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद एसएसपी शिवहरि मीना व सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर उसका हाल लेेने जिला अस्पताल पहुंचे।