फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने विश्व में भारतीय संस्कृति का परचम फहराया

Thu, 15 Jun 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला इटावा
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश की बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ कार्यक्रम में मोदी सरकार का गुणगान किया। कहा कि मोदी ने सिर्फ देश में नहीं बल्कि पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति का परचम लहराया है।
विज्ञापन


गेल इंडिया के तत्वावधान में इटावा क्लब में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद शिक्षा विभाग के सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। मुख्य अतिथि प्रदेश की बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री लगातार सीमाओं पर सेना के जवानों का मनोबल बढ़ाने के साथ खड़े रहते हैं। इसके अलावा उज्जवला योजना के तहत देश की माताओं और बहनों को गैस कनेक्शन प्रदान किए हैं।

सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन में नौजवान अपना उज्जवल भविष्य देख रहा है। भरथना विधायक सावित्री कठेरिया ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष शिवमहेश दुबे, पूर्व विधायक अशोक दुबे, पूर्व विधायक केके राज ने भी सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की। ंगेल इंडिया के नोडल अधिकारी अमित सिंह, उप महाप्रबंधक पीके रोशन कुजूर, मुख्य प्रबंधक आर सेतु रमन, उपप्रबंधक अरविंद शर्मा, मुख्य अधिकारी विशाल कश्यप, मुख्य अधिकारी एन के संतोष, कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अजय धाकरे ने किया। 
विज्ञापन


पार्टी की तरफ से गोपाल मोहन शर्मा, अन्नू गुप्ता, करण सिंह राजपूत, कृपा नारायण तिवारी, जितेंद्र जैन, विकास भदोरिया,शिवाकांत चौधरी, शिव किशोर धनगर, जितेंद्र गौड़, शशिकांत चौधरी, राहुल राज वर्मा, गौरव राजपूत, शेखर चौहान, गौरव गुर्जर, महेश गुप्ता, अवधेश चतुर्वेदी, अरुण त्रिपाठी, मोनू चौहान, संदीप तिवारी, हरेश दीक्षित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें