फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah News: प्लेटफॉर्म तीन व चार का होगा विस्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भरथना। भरथना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन और चार का 300 मीटर तक विस्तार किया जाएगा। इस कार्य के लिए रेलवे अधिकारियों की ओर से सर्वे पूरा कर लिया गया है और प्रस्ताव को स्वीकृति भी मिल चुकी है।
विज्ञापन




स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक और दो का विस्तार पहले ही किया जा चुका है, लेकिन प्लेटफॉर्म तीन और चार अब तक छोटे होने के कारण लंबी ट्रेनों के ठहराव में दिक्कतें आती थीं। इसे ध्यान में रखते हुए विस्तार की योजना तैयार की गई। स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि वर्तमान में दोनों प्लेटफॉर्म की लंबाई करीब 270 मीटर है जिसे विस्तार के बाद बढ़ाकर 570 मीटर कर दिया जाएगा।
दोनों ओर करीब 300 मीटर तक प्लेटफॉर्म बढ़ाया जाएगा, जिससे लंबी ट्रेनों के संचालन में आसानी होगी और यात्रियों को चढ़ने-उतरने में परेशानी नहीं होगी। इसके साथ ही रेलवे की ओर से दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए भी योजना बनाई गई है। आगामी छह माह में स्टेशन पर दिव्यांग-अनुकूल फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इसमें व्हीलचेयर के जरिए आसानी से ऊपर-नीचे जाने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे दिव्यांग और बुजुर्ग यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें