फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र का मार्ग क्षतिग्रस्त होने से लोग हो रहे परेशान

विज्ञापन
फोटो संख्या 02: उझियानी, बरखउवा को जोडने वाली सड़क उखड़ी पड़ी है। फोटो संख्या 03: ग्राम प्रधान आशुतो? - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
पुराने शेरशाह सूरी मार्ग पर उझियानी से लेकर बराउख को जाने वाली सड़क का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे निकलने वाली छात्र- छात्राएं समेत अन्य लोग गिरकर चोटिल हो रहे है। इस सड़क को लेकर तहसील दिवस में कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

पुराने शेरशाह सूरी मार्ग से उझियानी से लेकर बराउख तक जाने वाली सड़क बराउख चौराहे से गांव तक कई जगह उखड़ी पड़ी है। इससे आए दिन स्कूली छात्र-छात्राएं गिरकर चोटिल हो रहे है। ग्रामीणों ने इस मार्ग को लेकर कई बार नाराजगी जताई। साथ ही अधिकारियों से शिकायत भी की, लेकिन उसके बाद भी कोई सुनवाई न होने के कारण ग्रामीणों में निराशा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण स्कूल जा रही छात्राएं साइकिल से गिरकर चोटिल हो जाती है।
ग्राम प्रधान आशू दुबे ने बताया कि पूर्व में कई बार तहसील दिवस में लिखित प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई गई। तहसील दिवस में शिकायत करने के बाद भी किसी भी अधिकारी ने इस मामले को संज्ञान में नहीं लिया है जबकि प्रदेश सरकार निरंतर गढ्ढा मुुक्त अभियान चला रही है। नगला शुक्ल तक यह सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन

गांव के ही छोटू दुबे ने कहा कि सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। इसको लेकर अभी तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। ब्लॉक क्षेत्र के गांव आनेपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओवर ब्रिज पर रात में रोशनी के लिए लगाया गया था। राजमार्ग अथॉरटी की देखरेख के अभाव के कारण लोगों को परेशानी हो रही है।
बिजली का पोल करीब एक सप्ताह पूर्व किसी ट्रक ने टक्कर मार दी थी, तब से वह लिंक रोड की ओर झुक गया। इस पोल को अभी तक नहीं बदला गया। चौकी प्रभारी महेवा राकेश पटेल ने बताया कि इस संबंध में अथॉरिटी के प्रबंधक को जल्द पोल सही कराने को कहा गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें